नई दिल्ली, 01 अक्टूबर : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज प्रातः रामलीला महासंघ दिल्ली के अध्यक्ष अर्जुन कुमार से बात कर अनुरोध किया कि सभी रामलीला आयोजक सनातन धर्म विरोधी नेताओं का पुतला दहन करें। इस संदर्भ में दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार एवं दिल्ली धार्मिक महासंघ के अध्यक्ष धीरज धर गुप्ता को पत्र लिखकर दशहरे के दिन सनातन धर्म विरोधियों का पुतला दहन करने की अपील की थी।

रामलीला महासंघ ने अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में आज अपनी बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के अनुरोध को स्वाकीर किया और दशहरे के दिन चौथा पुतला सनातन विधोरियों का जलाने का निर्णय लिया। धीरज धर गुप्ता, अध्यक्ष दिल्ली धार्मिक महासंघ ने 10 दिन पूर्व ही दिल्ली भाजपा की सनातन धर्म विरोधियों का पुतला दहन की मांग को स्वीकार कर लिया था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने धीरज धर गुप्ता एवं अर्जुन कुमार और दिल्ली धार्मिक महासंघ एवं रामलीला महासंघ, दिल्ली का भारतीय जनता पार्टी का प्रस्ताव स्वीकार कर दशहरे के दिन सनातन धर्म विरोधियों का पुतला दहन करने के निर्णय का स्वागत किया है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *