सारण, 18 अगस्त , (संवाददाता माें- अशरफ) बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर ग्राम पंचायतों के अधिकारों में कटौती के खिलाफ़ राज्यव्यापी हड़ताल के तहत सारण जिले के गड़खा प्रखंड के विभिन्न पंचयातो के दर्जनों मुखिया शुक्रवार को मुख्यालय पहुँच बिहार सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया।उन्होंने सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी भी किया।मुखिया संघ के पदाधिकारियों ने बीडीओ रत्नेश रवि को 19 सूत्री ज्ञापन देकर पंचायत में संचालित विकास कार्य के साथ ही विकास संबंधित बैठकों में भाग नहीं लेने की घोषणा की है।

मुखिया संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र राय ने बताया कि सरकार ग्राम पंचायतों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रही है।जिसके कारण मुख्यमंत्री सोलर लाइट योजना फेल हो चुकी है।पंचायत सरकार भावनों का निर्माण की जिम्मेवारी पुनः मुखिया को हवाले करने की मांग की।संघ का कहना है कि नल जल योजना को पीएचईडी से हटाकर पुनः वार्ड प्रबंध व क्रियान्वयन समिति को दी जाए।

पंचायतों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेदारी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का नाम जोड़ने की दिशा में आवश्यक कर्रवाई की जाए।संघ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं करती है,तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।इस दौरान मुखिया जिला संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश राय,सम्पत राम राही, अशोक कुमार राय,धर्मदेव राय,कामख्या सिंह,पंकज सिंह,मनोज सिंह,पारसनाथ सिंह,राकेश चौधरी,गुलाम गॉस, अखिलेश मांझी सहित कई मौजूद रहे।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *