-भारी बारिश की चेतावनी के चलते एमसीडी के स्कूलों की आज छुट्टी घोषित

नई दिल्ली, 09 जुलाई : मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने जलभराव रोकने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किशनगंज अंडर पास निरीक्षण किया। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की जलभराव से निपटने की तैयारियां पूरी हैं। दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश होने के कारण दिक्कत आयी है। एमसीडी के कर्मचारियों और अधिकारियों को रविवार को भी ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए, ताकि जलभराव की समस्या को जल्द दूर किया जा सके। एमसीडी के सभी 12 जोन में कंट्रोल रूम बनाए गए, जो कि 24 घंटे काम कर रहे हैं। जलभराव की शिकायत मिलने पर तत्काल अस्थाई पंप लगाए जा रहे हैं। दिल्ली में जलभराव की समस्या आज की नहीं है। यह पिछले 20 सालों से बरकरार है।

दिल्ली वासियों को जलभराव की समस्या से‌ निजात दिलाने के लिए मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ग्राउंड जीरो पर उतरीं। इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी को रविवार को भी ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जा सके। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने सदर बाजार के किशनगंज अंडर पास का निरीक्षण किया। यहां पर एमसीडी की जलभराव से निपटने संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार रात से लेकर शनिवार रात तक लगातार बारिश हुई। दिल्ली में 133 एमएम बारिश हुई है, जिसने पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम विभाग ने भी बताया है कि इतनी बारिश 20 साल पहले 2003 में हुई थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम लोगों की समस्या का समाधान निकाल रही है। सभी अधिकारी और कर्मचारी आज रविवार के छुट्टी के दिन भी काम कर रहे हैं। सभी की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को भी सड़कों पर उतर कर रात 3 बजे तक काम किया। जहां जहां पर जलभराव था, वहां पर अस्थाई पंप भी लगाए गए।

मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली में होने वाली कुल बारिश की 15 फ़ीसदी सिर्फ शनिवार को 12 घंटे में हो गई थी। दिल्ली नगर निगम की जलभराव से निपटने को लेकर पूरी तैयारियां है लेकिन इस बार रिकॉर्ड बारिश होने की वजह से जलभराव की दिक्कत सामने आयी।एमसीडी के सभी 12 जोन में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जो कि 24 घंटे काम कर रहे हैं। जहां से भी जलभराव की शिकायतें आ रही हैं, वहां पर तत्काल अस्थाई पंप लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जलभराव की समस्या आज की नहीं है। यह पिछले 20 सालों से बरकरार है। इस समस्या को दूर करने के लिए मिलकर काम किया जा रहा है। दिल्ली की जनता को जल्द जल भराव की समस्या से राहत मिलेगी। दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम इस समस्या को दूर करने के लिए कदम से कदम मिलाकर चल रही है। दिल्ली को जलभराव से मुक्त करने के लिए हर कदम उठाया जाएगा।

एमसीडी के स्कूलों में की गई छुट्टी : दिल्ली में सोमवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है ऐसे में मेयर डॉ. शैली ओबरॉय के निर्देश पर निगम के स्कूलों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी गई। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के चलते एमसीडी के स्कूलों की सोमवार छुट्टी की गई है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *