छपरा, 13 फरवरी 2026। सारण जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को वेदांता प्राइवेट आईटीआई, दुमदुमा, दाउदपुर (सारण) परिसर में विशेष नियोजन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक चलेगा।

सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोजगार शिविर में प्रतिष्ठित कंपनी DISTIL EDUCATION & TECHNOLOGY PVT LTD द्वारा अधिसूचित रिक्तियों पर चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

200 पदों पर होगा चयन

इस विशेष नियोजन शिविर में कुल 200 पदों पर बहाली की जाएगी, जो Apprenticeship/Student Trainee के रूप में होंगे।

ग्रेटर नोएडा हेतु 100 पद

  • योग्यता: 12वीं अथवा ITI (सभी ट्रेड) उत्तीर्ण
  • आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
  • वेतन: ₹16,000/- (इन हैंड)
  • जॉब लोकेशन: Greater Noida स्थित CNH Industrial (India) Private Limited

गाजियाबाद हेतु 100 पद

  • योग्यता: 10वीं, 12वीं अथवा ITI (सभी ट्रेड) उत्तीर्ण
  • आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
  • वेतन: ₹16,000/- (इन हैंड)
  • जॉब लोकेशन: Ghaziabad स्थित Shriram Pistons & Rings Limited

“सीखो और कमाओ” योजना का लाभ

इस नियोजन शिविर की विशेषता यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को “सीखो और कमाओ” योजना के अंतर्गत तीन वर्षों का नि:शुल्क डिप्लोमा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही उच्च मानकों वाली कंपनियों के साथ कार्य करते हुए व्यवहारिक एवं तकनीकी ज्ञान अर्जित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी, बल्कि उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष भी बनाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है:

  • अद्यतन बायोडाटा
  • 10वीं, 12वीं एवं ITI का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज 4 फोटो
  • बैंक पासबुक
  • कैंसिल चेक

नियोजनालय द्वारा जिले के अधिक से अधिक योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है। यह शिविर न केवल रोजगार प्राप्ति का माध्यम है, बल्कि कौशल विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

सारण के युवाओं के लिए यह विशेष नियोजन शिविर रोजगार की नई राह खोलने वाला साबित हो सकता है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *