Highlights

मुंबई, 03 जून : कोंकण रेलवे लाइन पर मुंबई-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस का मुंबई में शनिवार को होने वाला लोकार्पण कार्यक्रम ओडिशा रेल दुर्घटना के बाद रद्द कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई से मडगांव जाने वाली 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और गोवा के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहने वाले थे।

यह एक्सप्रेस ट्रेन छह घंटे पचास मिनट में मुंबई और मडगांव के बीच की दूरी तय करेगी। ट्रेन मुंबई से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.40 बजे मडगांव पहुंचेगी। आठ कोच वाली ट्रेन 586 किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान 11 स्टेशनों पर रुकेगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *