Highlights

-सीएम रेखा गुप्ता ने धर्मशिला नारायणा अस्पताल में अत्याधुनिक मैमोग्राफी यूनिट का शुभारंभ

नई दिल्ली, 12 जून: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी यूनिट का शुभारंभ किया। अस्पताल की ओर से 5000 निशुल्क मेमोग्राफी और 5000 फ्री पैप सीमर टेस्ट की घोषणा किए जाने पर सीएम ने इसकी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल दिल्ली सरकार के साथ जुड़कर पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा सुविधा देने के लिए भी आगे आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार धर्मशिला अस्पताल और अन्य प्राइवेट अस्पतालों को आमंत्रित करती है कि वो हमारे साथ जुड़े और पीपीपी मॉडल पर सभी दिल्लीवासियों को बेहतर चिकित्सा प्रदान करें।

इस दौरान नारायणा हेल्थ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. इमैनुएल रूपर्ट ने कहा कि नई मैमोग्राफी यूनिट और नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम दोनों मिलकर आधुनिक तकनीक को लोगों तक पहुंचाएंगे। इससे कैंसर की शुरुआती पहचान संभव होगी और मरीज़ों को समय रहते मदद मिल पाएगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *