नई दिल्ली, 06 जून: केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने आठवीं विधानसभा के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और मुख्य सचेतक अभय वर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस रिपोर्ट कार्ड में 100 दिन के नवाचार का ब्यौरा दिया गया है। विरासत से विकास की ओर… सोच के साथ यहां बहुत कुछ पहली बार किया जा रहा है। हमारा प्रयास इस विधानसभा को लिविंग हैरिटेज बनाने की है।

कभी नहीं सोचा था कि विधायक बनूंगा: रविंद्र सिंह

रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि पिता के बाद कभी मैं भी विधायक और मंत्री बनूंगा। इस विधानसभा को जीवंत करना भी जरूरी था। इस विधानसभा से बहुत महापुरुष भी निकले हैं। उम्मीद करता हूं कि दिल्ली विधानसभा का असल स्वरूप दिल्ली वालों के सामने आ सकेगा।

8वीं विधानसभा में विपक्ष को पूरा सम्मान: हर्ष मल्होत्रा

वहीं, हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि विधानसभा के लोकतांत्रिक मूल्यों को लौटाने का श्रेय भी स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को जाता है। उन्हीं के नेतृत्व में यहां विरासत से विकास की ओर काम चल रहा है। मैं पिछले 10 वर्षों पर नहीं जाऊंगा लेकिन आठवीं विधानसभा में विपक्ष को भी पूरा सम्मान दिया जाता है। निश्चित तौर पर विधानसभा को भविष्य में लिविंग हैरिटेज का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार ही नहीं बदली, सरकार के कामकाज का तरीका भी बदला है। 10 साल सरकार की कोई जवाबदेही नहीं थी लेकिन आज भाजपा सरकार की जनता के प्रति पूरी जवाबदेही है। रेखा गुप्ता सरकार के सभी चुनावी वायदों को भी समय पर पूरा किया जाएगा।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *