नई दिल्ली, 24 मई : दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में देहात के गांवों में लगभग पौने तीन करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने विशेष तौर पर दिल्ली देहात के लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की है। इसलिए अब दिल्ली देहात के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बिधूड़ी ने दक्षिण दिल्ली क्षेत्र के पालम, खानपुर और मदनगीर इलाके में इन विकास कार्यों की शुरुआत की। पालम गांव में लगभग 1.55 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों और नालियों का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य आज से आरंभ हो गए। मदनगीर गांव में भी 85 लाख रुपए की लागत से सड़कों और नालों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा अम्बेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र के खानपुर वार्ड में दो पार्कों के विकास के लिए लगभग 35 लाख रुपए के कार्यों की शुरुआत की गई।

इस क्षेत्र में पार्कों की सुविधा से लोगों को बहुत लाभ होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों के अलावा पालम क्षेत्र के विधायक कुलदीप सोलंकी, निगम पार्षद श्रीमती सीमा पंडित एवं निगम पार्षद श्रीमती ममता यादव भी उपस्थित रहीं।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *