Highlights

नई दिल्ली, 12 मार्च : दिल्ली सरकार के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने वर्तमान में चल रहे इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और नीतियों पर चर्चा की। ताकि पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचें उद्योगों का विकास किया जा सके। बैठक का मुख्य लक्ष्य औद्योगिक वेस्ट से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करना और इंडस्ट्रियल वेस्ट के निस्तारण पर केंद्रित रहा। मीटिंग में मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, राजधानी दिल्ली में इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा जरूरी है। इसके लिए उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ इंडस्ट्री विभाग की कार्य प्रगति को लेकर हर हफ्ते समीक्षा बैठक करने का फैसला किया।

इंडस्ट्री मिनिस्टर सिरसा ने की इस बैठक में नई प्रस्तावित औद्योगिक नीति और उसमें दी जाने वाली सुविधाओं पर उद्योग विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। श्री सिरसा ने कहा कि दिल्ली में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा अहम मुद्दा है। इसी पर उन्होंने प्रदूषण को कम करने पर भी विशेष जोर दिया। श्री सिरसा ने बैठक में वर्तमान समय में चल रहे ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स की मंजूरी और बुनियादी ढांचे का काम तेजी से करें, पर साथ में पर्यावरण नियमों का पालन भी सख्ती से करें।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हमारी सरकार राजधानी में उद्योगों को बढ़ाने एवं नए रोजगार पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसपर उन्होंने अधिकारियों को ऐसी नीतियां बनाने को कहा, जिससे दिल्ली में नए व्यवसाय शुरू हों और दिल्ली के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सके। उद्योग मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इंडस्ट्रियल एरिया में कचरा प्रबंधन, बिजली, पानी, सड़कों और ड्रेनेज जैसी सेवाओं को बेहतर करने पर भी जोर दिया। साथ ही मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “हम दिल्ली में उद्योगों को बढ़ाने और पर्यावरण को बचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ‘विकसित दिल्ली’ के लिए यह हमारा मुख्य लक्ष्य है।”

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *