नई दिल्ली, 25 जनवरी: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा शनिवार को यमुना घाट पहुंचे और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर यमुना की सफाई के मुद्दे पर निशाना साधा। वर्मा ने कटाक्ष करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री का कटआउट यमुना में डुबाया। कटआउट में केजरीवाल को अपने कान पकड़े हुए दिखाया गया था। इस कटआउट में लिखा है कि ‘मुझे वोट मत देना’।

प्रवेश वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि यमुना की सफाई कोई रॉकेट साइंस नहीं है। मशीनों से गाद को निकाला जा सकता है। सीवरेज के लिए ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किये जा सकते हैं और जल शोधन संयंत्र बनाए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी साबरमती रिवर फ्रंट तैयार करने के लिए इसी तरह से काम किया है। ऐसे ही यमुना के लिए भी रिवर फ्रंट तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए 11 साल एक लंबा समय था। बार-बार यमुना की सफाई का दावा करने के बाद भी वह इसे साफ कराने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के लोगों का उन्हें वोट नहीं करना चाहिए। वर्मा ने दिल्ली की जनता से अपील की कि वह एक अच्छी सरकार के तौर पर भारतीय जनता पार्टी को मौका दें ताकि दिल्ली और केंद्र सरकार मिलकर काम कर सके। यमुना की सफाई की जा सके।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *