नई दिल्ली, 18 दिसंबर: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल का आज 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए फ्री इलाज की घोषणा एक और चुनावी छलावा है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने सवालिया लहजे में पूछा कि केजरीवाल दस साल से पूरे देश को बताते रहे हैं कि दिल्ली में सभी के लिए मोहल्ला क्लीनिक एवं अस्पताल में इलाज फ्री है, मेडिकल एक्स रे एवं टेस्ट सब फ्री हैं तो फिर आज उन्हे यह 60 प्लस बुज़ुर्गों को छलावा क्यों बेचना पड़ा है?

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि बीते सप्ताह अरविंद केजरीवाल ने महिला भत्ते को लेकर खोखली घोषणा करते हुए खुद को जादूगर कहा था तो पूरी दिल्ली ने एक स्वर में कहा था क्यों झूठ बेचते हो। आज जब केजरीवाल ने महिला भत्ते जैसी ही खोखली स्वास्थ्य घोषणा की है तो दिल्ली कह रही है केजरीवाल आप तो सच में झूठे सपनों के सौदागर हो।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने में माहिर हैं, इतने माहिर हैं की एक झूठ कई बार बोल कर भी मासूमियत दिखा कर जनभावनाओं से खेल लेते हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल ने दिल्ली से पहले 2022 में पंजाब की बहनों को महिला सम्मान भत्ते की स्कीम के सपने दिखाये पर आज तक लागू नहीं की और दिल्ली के 2024-25 के बजट में घोषणा की पर नौ माह तक उसका कैबिनेट नोट तक नहीं पास किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में हर राज्य से आये लोग रहते हैं और वह जानते हैं कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, ओडिसा में महिला सम्मान भत्ते के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात एवं बिहार में अनेक महिला सशक्तिकरण योजनाएं भी लागू हैं पर केजरीवाल शासित पंजाब में महिला सम्मान भत्ता आज भी एक सपना ही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की स्थिति आज वैसी है, जैसी कुछ माह पूर्व हरियाणा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं खुद केजरीवाल की थी, वह हर वर्ग को सपने बेच रहे थे पर फिर भी जनता ने उन्हें नकार दिया, अब वही हाल दिल्ली की जनता केजरीवाल का करेगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *