नई दिल्ली, 15 नवंबर : गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में मत्था टेका और देशवासियों तथा पूरी दुनिया के लोगों को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं दीं।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि गुरु पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में मत्था टेका और प्रार्थना कर गुरु महाराज जी से सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि हम गुरुनानक देव जी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। गुरुनानक महाराज ने जो भी संदेश दिया है, उसी के हिसाब से हम सभी को अपने जीवन को ढालना है। इस दौरान विधायक जरनैल सिंह भी मौजूद रहे।

गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में मत्था टेक प्रार्थना करने के उपरांत अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरुपर्व के अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरी दुनिया में सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। गुरुनानक देव जी महाराज ने जो भी संदेश दिया है, उसी संदेश के हिसाब से हमें अपने जीवन को ढालना है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में जो भी रास्ता बताया गया है, जो भी संदेश दिया गया है उसी के हिसाब से हमें अपना जीवन पालन करना है। सब लोग श्री गुरुनानक देव जी के बताए हुए रास्ते पर चलें। गुरुजी महाराज सबकी मनोकामना पूरी करें। सबके दुख दूर करें और सबको बरकत दें। सबको स्वस्थ और खुश रखें। मैं प्रार्थना करता हूं कि गुरुजी महाराज सब पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *