नई दिल्ली,15 अक्टूबर: स्वदेशी जागरण मंच एवं सांस्कृत्रिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र भारत सरकार संस्कॄति मंत्रालय के संयुक्त रूप से यह स्वदेशी मेला सीसीआरटी ग्राउंड में आयोजित हो रहा है !

इस मेले का उद्घाटन 16 अक्टूबर को हवन एवं मत्रों के मध्य हिंदू धर्म के साथ प्रारंभ किया जाएगा , मेला के मीडिया प्रभारी नीलेन्द् पाठक ने कहा है कि स्वदेशी मेला का शाम 6 बजे उद्घाटन भारत माता के चित्र पर मान्यर्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया जाएगा .

नीलेन्द् पाठक ने बताया की आठ दिवसीय इस मेले में देश के विभिन्न प्रांतो से शिल्पकार एवं स्वयं निर्मित वस्तुओं के तकनीकी प्रयोग को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक स्वावलंबन हेतु प्रयासरत लघु उद्योग कुटीर उद्योग, हस्त निर्मित उद्योग को प्रोत्साहन मिले इसके लिए आयोजन हो रहा है, मेले में जीवन व्यवहार में उपयोग होने वाली वस्तुओं के विपणन के साथ-साथ कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा मिलेगा आयोजन द्वारका के सेक्टर 7 स्थित सीआरटी ग्राउंड में किया जाएगा , इस बार मेला आयोजन समिति ने निर्णय लिया है की मेला प्रांगण में हाथ से बने बैग, मिट्टी के बर्तन, सामग्रियों में जुट से बनी हुई वस्तुएं, गोबर से बनी हुई दीपक, तस्वीरें, आदि वस्तुएं पूर्ण रूप से देखने को मिलेगी साथ ही मेले में संस्कृत कार्यक्रम के साथ-साथ स्कूल विद्यार्थियों की ओर से कई अहम प्रतियोगिता भी आयोजित होगी ।

इस बार नवीनतम तकनीकी प्रयोग से स्टार्टअप के माध्यम से स्वरोजगार योजना बनाई गई है, जिसमें कार्यशाला संवाद कायम करने पर चर्चा होगी, जो विभिन्न सत्र में चलेगी मेले में स्वदेशी भारतीय व्यंजन परिधानों शिल्पकारों की ओर से स्टाइल लगाए जा रहे हैं स्वदेशी मेला द्वारका के सीसी ग्राउंड में 16 अक्टूबर से 23 तक लगाए जा रहा है ,यह मेला विगत 10 वर्षों से आयोजित होता जा रहा है ,मेले के आयोजन को लेकर देश के तमाम शिल्पकारों के साथ साथ आम जनता में बहुत ही उत्साह बना हुआ है.

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *