ठाणे, 03 जून: महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में पुलिस ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी बहन के 18 वर्षीय प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार दोपहर को हुई जब आरोपी की बहन ने पनवेल के देवीचापाड़ा निवासी अपने प्रेमी को उसी इलाके में स्थित अपने घर बुलाया था।

तलोजा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने जब घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो उसकी बहन ने दरवाजा नहीं खोला। उसने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो घर में उसकी बहन और उसका प्रेमी मौजूद थे।

इसके बाद आरोपी ने अपने पिता को बुलाया और दोनों ने दरांती और कुदाल से पीड़ित पर कथित तौर पर हमला कर उसे मार डाला।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लड़की के भाई को हिरासत में ले लिया है और उसके तथा उसके 45 वर्षीय पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *