नई दिल्ली, 10 अप्रैल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के कुम्हारी में बस हादसे पर दुख जताया है। सुश्री मुर्मु ने हादसे में मृत लोगों के परिजनों के दुख व्यक्त करते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडिल पर लिखा, “छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

श्री मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा “छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस दुर्घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन हर संभव तरीके से पीड़ितों की मदद करने में लगा हुआ है।”

गौरतलब है कि मंगलवार की रात कुम्हारी के समीप केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस एक मुरुम खदान के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में गिर गयी। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है। मृतकों में चार महिलाएं भी हैं। कुछ अन्य घायलों की स्थिति अभी गंभीर है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *