नई दिल्ली, 07 अप्रैल : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रविवार को जंतर-मंतर पर एक दिन का सामूहिक भूख हड़ताल किया। मंत्री गोपाल राय ने इस दौरान सभा को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाओ। हम तुम्हें नेस्तनाबूद कर देंगे।

गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल कल भी जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे थे और आज भी जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और यह लड़ाई जारी रहेगी। केंद्र की भाजपा सरकार ने हर वर्ग को परेशान किया गया है। विश्वविद्यालयों के छात्रों को परेशान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को परेशान किया है। वे दिल्ली नहीं पहुंच सकें, इसलिए सड़कों पर कीलें गड़वा दी गईं। कहा था कि फसल की एमएसपी दी जाएगी, मगर अब दो साल बाद भी उन्हें फसलों की एमएसपी नहीं मिली है। अब फिर कीलों से उनका स्वागत किया गया है।

मंत्री गोपाल राय कहा कि हमें आज फक्र है कि इसी जंतर-मंतर आज हम उपवास पर बैठे हैं। इसी जंतर-मंतर पर पार्टी के गठन के समय पर एक आंदोलन को बल मिला था। इसी जंतर-मंतर पर लोगों की आवाज बुलंद होती रही है। आज पूरे भारत में उपवास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज आप कार्यकर्ता यही दुआ कर रहे हैं कि तुम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हिम्मत देना। भाजपा के नेता विदेश में जाते हैं तो इवेन्ट मैनेजमेंट के जरिए अपना प्रचार कराते हैं। मगर अरविंद केजरीवाल को किसी प्रचार की जरूरत नहीं है। आज विदेश में भी जनता केजरीवाल के साथ आ रही है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *