Highlights

श्री हरिकोटा, 24 दिसंबर: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इसरो के भारी-भरकम रॉकेट LVM3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-3), जिसे ‘बाहुबली’ के नाम से भी जाना जाता है, ने अमेरिकी कंपनी का सबसे भारी संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।

यह लॉन्च श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया। तकनीकी कारणों और लॉन्च पैड क्षेत्र में मिले मलबे के चलते प्रक्षेपण में करीब 90 सेकंड की देरी हुई, लेकिन सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद रॉकेट को निर्धारित कक्षा की ओर रवाना किया गया।

इसरो अधिकारियों के मुताबिक, ब्लूबर्ड-2 अब तक LVM3 के जरिए लॉन्च किया गया सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट है। यह मिशन भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता और वैश्विक कमर्शियल लॉन्च मार्केट में इसरो की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट का उपयोग हाई-स्पीड संचार सेवाओं और वैश्विक कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। मिशन की सफलता पर इसरो वैज्ञानिकों में उत्साह का माहौल है।

इस ऐतिहासिक लॉन्च के साथ ही भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह न केवल स्वदेशी बल्कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशनों का भी भरोसेमंद साझेदार बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *