नई दिल्ली, 23 दिसंबर : दिल्ली में विधानसभा चुनाल होने वाले हैं। चुनावी माहौल के बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। सोमवार को दिल्ली में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का आरोप पत्र जारी किया। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कई मुद्दों पर केजरीवाल को घेरा और सवाल पूछे हैं। दिल्ली में प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है।

दिल्ली में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप पत्र जारी करने के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि यह इतनी बदबूदार, झागदार और जहरीली हो गई है। आगे कहा कि मुझे याद है, 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले, वह लोगों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे, यानी 2025 के चुनाव से पहले। केजरीवाल को उनका वादा याद दिलाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 साल बीत गए हैं और 2025 में जाने के लिए केवल 10 दिन बचे हैं। क्या यमुना की सफाई हुई? क्या यमुना साफ हो गई है?, इतना ही नहीं उन्होंने कई सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सहित दिल्ली सरकार के अनेक मंत्री और दर्जनों विधायक जेल जा चुके हैं। जो केजरीवाल सोनिया गांधी और शीला दीक्षित को जेल में डालने की बात करते थे, वे गंभीर आरोप लगने के बाद भी अपना पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

केजरीवाल ने शराब घोटाला करने का काम: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य का सपना दिखाने वाले केजरीवाल ने शराब घोटाला करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों का दाग अब तक लोगों की स्मृतियों से गायब नहीं हुआ है। अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली दंगे करवाने का बेहद गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन्हीं दंगों में आइबी अफसर अंकित शर्मा को मारा गया था। अरविंद केजरीवाल ने अंकित शर्मा को मारने का आरोपी ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी का ही पार्षद था।

दिल्ली में घर-घर पहुंचेगा भाजपा का आरोप पत्र: विजेंद्र गुप्ता

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता आरोप पत्र कमेटी के अध्यक्ष थे जिनके नेतृत्व में पार्टी ने यह आरोप पत्र तैयार किया। यह पत्र दिल्ली की सभी विधानसभा में जनता को दिया जायेगा। पार्टी ने दिल्ली की सभी 62 सीटों के लिए, जहां पर आम आदमी पार्टी के विधायक चुनाव जीते थे, अलग-अलग आरोप पत्र भी तैयार किये हैं। आगे कहा कि केजरीवाल की सरकार नवीं और 11वीं के 1.5 लाख बच्चों को हर साल फेल कर देती है जिससे वह दिल्ली के सरकारी स्कूलों का रिकॉर्ड बेहतर दिखाया जा सके।

भाजपा ने चार्जशीट में लगाए ये आरोप

दिल्ली में चुनाव के बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। इस चार्जशीट में भाजपा ने कई आरोप लगाए हैं। जिसमें दो लाख छात्र शिक्षा से वंचित हैं। दिल्ली सरकार ने अपने स्कूलों का रिकॉर्ड बेहतर दिखाने के लिए 1.5 लाख छात्रों को फेल कर दिया। हजारों परिवार पानी के टैंकर से पानी पीते हैं। दस साल में दिल्ली के लोगों का एक भी राशन कार्ड नहीं बना है। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना दिल्ली में नहीं लागू की गई। जिससे लोगों को पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज नहीं मिल पाया।

इसके अलावा दिल्ली में प्रदूषण के कारण लोगों के जीवन में 17 वर्ष तक की कमी हुई। सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर फैला और इसमें डूबकर छात्रों की दर्दनाक मौत हुई। देशविरोधी संगठन से आर्थिक लाभ लेने का आरोप भी लगाया है। आम आदमी पार्टी के एक सांसद ने विदेश में भारत विरोधी मुहिम चलाने वाले व्यक्ति से मुलाकात की। संसद पर हमले के दोषसिद्ध व्यक्ति के बचाव किया। इसके अलावा महंगे टैक्स लगाकर जनता को महंगाई दी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *