नई दिल्ली, 22 मई: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की। इस मौके पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और श्रम मंत्री कपिल मिश्रा मौजूद रहे।
इसकी जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में दी। मुख्यमंत्री सैनी ने एक्स पोस्ट में कहा कि दिल्ली में भाजपा की ‘नई रेखा’ खींचने वाली हरियाणा की बेटी, सम्मानित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। वे मात्र विकास की भागीदार नहीं, बल्कि नेतृत्व की धुरी भी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री गुप्ता इसकी बहुत बड़ी मिसाल हैं।