बिहार/सारण, 02 जून: छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर रायपुरा बाईपास मोड़ के पास रविवार को एक पिकअप पलट गई। जिस पर सवार सभी 31 मजदूर घायल हो गये।घटना संबंध में बताया जा रहा है कि एफसीआई गोदाम छपरा के मजदूर को परसा के लिए एक पिकअप के द्वारा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पिकअप के चालक ने अपना संतुलन खो दिया। जिससे पिकअप पर सवार 31 मजदूर घायल हो गए।

सभी घायलों को गरखा क से लाया गया। जहां पर चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार किया। जिसमें से 3 मजदूर के स्थिति को चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना और 7 मजदूर को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष 21 मजदूरों का ईलाज गरखा सीएचसी में चल रही हैं।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *