Highlights

नई दिल्ली, 25 मई: आम आदमी पार्टी ने देश के नए संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन संवैधानिक हक है। जितने भी अध्यादेश या विधेयक पास होते हैं, सब राष्ट्रपति द्वारा किए जाते हैं। लेकिन उनसे उद्घाटन कराना तो दूर बुलाया तक नहीं गया है।

पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आप नेता कुलदीप कुमार ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन होने जा रहा है। देश का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति का होता है। उनका संवैधानिक हक था कि उन्हें संसद भवन के उद्घाटन में बुलाया जाता, लेकिन उन्हें बुलाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पद पर द्रौपदी मुर्मू एक दलित आदिवासी समाज से आती हैं, इसलिए उनके साथ ऐसा किया गया। इससे साफ है कि भाजपा दलितों, आदिवासियों और महिला विरोधी पार्टी है। वहीं आप विधायक राखी बिड़ला ने कहा कि राष्ट्रपति को न बुलाकर जिस तरह उनका अपमान किया जा रहा है देश देख रहा है। दलित, आदिवासी महिला जो सर्वोच्च पद है उन्हें न बुलाने से पूरे समाज में नाराजगी है। देश समय आने पर इसका जवाब भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर निकालकर देगी। जब संसद का शिलान्यास किया जा रहा था, तब रामनाथ कोविंद जी को नहीं बुलाया गया। अब संसद भवन का उद्घाटन हो रहा है तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इससे दूर रखा गया है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *