संभल, 20 दिसंबर: संभल शहर और उसके आसपास बने 19 कूप और पांच तीर्थों का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम शुक्रवार को सर्वे किया। चार सदस्यीय टीम शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे लखनऊ से संभल पहुंची।

टीम ने खग्गू सराय में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और इसके परिसर में खोले गए कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लिए हैं। इसके अलावा शहर के अलग अलग स्थानों पर स्थित 19 कूप का भी सर्वे किया। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को पत्र लिखा था। इसी क्रम में चार सदस्यीय टीम संभल पहुंची। सुबह छह बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक सर्वे किया है।

टीम अपनी रिपोर्ट देगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो 14 दिसंबर को संभल एसडीएम वंदना मिश्रा ने पुरातत्व निदेशालय के निदेशक को पत्र लिखा था। जिसमें आग्रह किया गया था कि संभल में प्राचीन तीर्थों और कूपों के काल निर्धारण के लिए सर्वे किया जाए। इसके लिए टीम गठित करने का आग्रह किया था। इसी के आधार पर टीम ने संभल पहुंचकर सर्वे किया है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *