नई दिल्ली, 12 जून: अहमदाबाद में गुरूवार को हुई भीषण विमान दुर्घटना के बाद भारतीय सेना भी मदद के लिए आगे आई है तथा सेना के जवान राहत और बचाव अभियान में नागरिक प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

सेना के अनुसार अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रयासों में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सेना की 130 कर्मियों वाली टीमों को तैनात किया गया है। इन टीमों में मलबा हटाने के लिए जेसीबी के साथ इंजीनियरिंग टीमें, डॉक्टरों और पैरामेडिक्स मेडिकल टीमें, त्वरित कार्रवाई दल तथा अग्निशामक यंत्र शामिल हैं। इसके अलावा सेना के अस्पताल को भी मदद के लिए तैयार रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 विमान गुरुवार को अपराह्न सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार विमान में 230 यात्री, दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *