नई दिल्ली, 18 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरुद्ध एकत्र हुए 26 दलों ने विपक्षी गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) रखा है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने मंगलवार को ट्वीट कर दी। आरजेडी ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है। अब भाजपा को इंडिया कहने में भी पीड़ा होगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को हराने के लिए 26 विपक्षी दल साथ आए हैं। विपक्षी एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इन दलों ने पहले पटना में बैठक की और आज बेंगलुरु में बैठक कर रहे हैं।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *