नई दिल्ली, 18 फरवरी : दिल्ली में यमुना आरती के लिए यमुना किनारे बसे वासुदेव घाट को तैयार किया जा रहा है। यह घाट डीडीए विभाग द्वारा तैयार कराया जा रहा है, जिसकी निगरानी खुद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना कर रहे हैं। वासुदेव घाट मार्च महीने के अंत तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा और इस पर नियमित रूप से यमुना आरती भी होगी। उसके बाद से दिल्लीवासी भी यमुना आरती के साथ साथ यमुना किनारे पर्यटन का आनंद भी उठा सकेंगे।

दिल्ली में यमुना किनारे प्राचीन घाटों में से एक वासुदेव घाट का पुराना नाम कुदेशिया घाट था। अब इसका नाम बदलकर वासुदेव घाट किया गया हैं। क्योंकि यमुना किनारे भगवान श्री कृष्ण गाय चराया करते थे। डीडीए विभाग द्वारा इस बदहाल घाट का जीर्णोदार कर यमुना आरती के लिए तैयार किया जा रहा है। इस पर लगातार उपराज्यपाल वीके सक्सेना नजर रखे हुए है और समय-समय पर नियमित रूप से दौरा कर तैयारियों का जायजा भी ले रहे है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उपराज्यपाल ने भी यमुना आरती की थी। उससे पहले भी यहां पर कई बार तैयारियों पर काम किया गया। पिछले कुछ समय से घाट को सुंदर व आकर्षक रूप से तैयार किया जा रहा है। जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक और सैलानी भी यमुना का आनंद उठा सकेंगे। वासुदेव घाट के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी डीडीए विभाग की होगी और घाट के किनारे कई आकर्षक मॉन्यूमेंट्स भी बनाए गए हैं, जिनकी छवि देखने से ही बनती है। साथ ही यहां पर रंग-बिरंगे पौधे भी लगाए गए हैं, जो पर्यटकों को दूर से ही आकर्षित करेंगे।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *