Headline
डिजिटल एडवर्ड्स: दिल्ली के डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में अग्रणी
शरीफ सिमनानी स्किन क्लिनिक पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया झंडा तोलन, पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार
अब मोतिहारी में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
इसरो का एक और कीर्तिमान, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले विमान की तकनीक का तीसरा परीक्षण भी सफल
बिहार में 26 जून से होने वाली शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तिथि

मराठा समाज को आरक्षण दिलाने की सरकार की जिम्मेदारी: एकनाथ शिंदे

– मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मनोज ने 17 दिन बाद समाप्त की भूख हड़ताल

मुंबई, 14 सितंबर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सुबह जालना पहुंच कर भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारंगे से मिले और मराठा आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मनोज जारंगे ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मराठा समाज को आरक्षण दिलाने की जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद जालना जिले अंतरवाली सराटी गांव में मराठा आरक्षण के लिए पिछले 17 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारंगे ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है।

इस मौके पर मनोज जारंगे ने कहा कि जब तक मराठा समाज को आरक्षण नहीं मिल जाता, वे शांत नहीं बैठेंगे। उन्हें विश्वास है कि मराठा समाज को आरक्षण मिलेगा ही। इसीलिए उन्होंने मुख्यमंत्री पर विश्वास रखकर अपना आंदोलन वापस लिया है। मनोज जारंगे सभी मराठा समाज के लोगों को कुनबी प्रमाण पत्र देने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top