नई दिल्ली, 21 जून : ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को यहां के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ केन्द्रीय नेताओं के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने योग किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति स्थल पर पहली बार आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, कार्यालय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडे, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह, राज्य सभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता यासिर जिलानी और सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री सचदेवा ने कहा, “योग स्वास्थ्य और चरित्र दोनों के निर्माण का माध्यम हैं। नियमित योग हमें जीवन में आत्मविश्वास और खुद पर नियंत्रण बढ़ाने में सहयोग देता है।” उन्होंने कहा कि आज दिल्ली भाजपा के सभी 256 मंडलों में योग दिवस कार्यक्रम हुए जिनमें सांसदों और विधायकों के साथ समिति अध्यक्ष तक सम्मिलित हुए।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *