भागलपुर, 22 जुलाई : पूर्व उद्योग मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को भागलपुर के अतिथिगृह मे कहा कि वर्तमान नीतीश कुमार की सरकार आज पूरी शक्ति विरोधी दल के कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाने में लगा रही है।

उतनी तत्परता से अगर गुंडों और अपराधिक तत्वों के लोगों पर सख्ती बरती जाए तो शायद बिहार सुखी, संपन्न, शांति सौहार्द्र से जिएगा।

उन्होंने मुजफ्फरपुर में हुए कांड को लेकर कहा कि बिहार में सरेआम हत्या हो रही है। बिहार में कोई जिला इससे अछूता नहीं है। बिहार में कानून का राज समाप्त हो गया है। मुजफ्फरपुर में जिस तरह दिनदहाड़े हत्या हुई है। यह प्रमाणित करता है कि बिहार में कानून का राज समाप्त हो गया है। जिस मुजफ्फरपुर जिले में केंद्र सरकार 4 – 4 फैक्ट्रियां लगा रही है। वहीं नीतिश के राज में गुंडागर्दी और मारकाट हो रहा है। कैसे बाहर के लोग यहां व्यवसाय के लिए आएंगे।

उन्होंने मणिपुर की घटना पर कहा कि वहां जो आपसी तनाव चल रहा है। उसे केंद्र सरकार जल्द सुलझाने में लगी है। उम्मीद है सब कुछ जल्दी ठीक हो जाएगा।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *