छपरा, 04 अगस्त : जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज कहा कि उनकी पार्टी बिहार में बीमारु शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के किये कृत संकल्प है और इसके लिए राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक विद्यालय को झारखंड स्थित ‘नेतरहाट’ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

श्री किशोर ने बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा क्षेत्र में सोमवार को लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के शिक्षा बजट का एक तिहाई ऐसे विद्यालयों के विकास में खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में राज्य के प्रत्येक प्रखंड में ‘नेतरहाट’ के जैसा एक विद्यालय विकसित किया जाएगा और इसके बाद प्रत्येक प्रखंड में ऐसे पांच विद्यालय खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

श्री किशोर ने कहा कि इस मॉडल विद्यालय विकास योजना पर लगभग एक लाख करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इस योजना को पांच वर्षों के अंतराल में अलग अलग चरणों मे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेतरहाट विद्यालय आजकल झारखंड में है, लेकिन उसे कभी बिहार सरकार ने बनवाया था। उस समय बिहार और झारखंड एक ही राज्य का हिस्सा थे।इस विद्यालय से अब तक 1500 से ज्यादा बच्चे भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवा में चुने जा चुके हैं।

जनसुराज हर प्रखंड में ऐसे विद्यालय खोल कर बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बदलने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि पहले साल ही हर प्रखंड में एक बढ़िया स्कूल के विकास से प्रतिभावान बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में नही जाना पडेगा।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *