पटना/डेहरी आन सोन, 08 जून : बिहार में रोहतास जिले के दाऊद नगर सोन पुल में फंसे बालक रंजन को आज शाम 5:30 बजे 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बचाव दल के विफल होने पर पुल की दीवार को तोड़कर उसे सकुशल निकाला गया था।

बालक खिरियांव गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद का पुत्र रंजन कुमार बताया जाता है। उसके पिता के अनुसार उसका पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था और घर से गायब था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। बुधवार को दोपहर बाद पुल से गुजर रही एक महिला ने लड़के को पाया में फंसकर रोते हुए देख स्वजनों को सूचित किया।

सूचना पाकर स्वजनों के साथ बीडीओ मो. जफर इमाम, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। शाम तक एसडीएम उपेंद्र पाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को शीघ्र रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकालने का निर्देश दिया।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *