बिहार/छपरा, 9 जुलाई ( संवाददाता – मो अशरफ): सारण जिले के गरखा प्रखंड के बाजीतपुर पंचायत सचिव द्वारा कार्यकारणी की बैठक को लेकर 8 जुलाई 2023 को दिन में 11:00 बजे पंचायत भवन पर बैठक बुलाई गई थी। और सभी वार्ड सदस्य पहुंचकर कार्यकारणी की बैठक का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

वार्ड सदस्यों का कहना है कि पंचायत चुनाव जीतने के बाद लगभग डेढ़ वर्ष खत्म होने के बाद आज हमलोगों को जरूरत पंचायत सचिव को पड़ा है। नहीं कभी बुलाया गया। और 2022-23 और 2023-24 का योजना चढ़ गया है और कार्य भी हुआ है.लेकिन आज तक कोई कार्यकारणी नहीं बना नहीं आमसभा हुई जिसका सभी वार्ड सदस्यों ने जमकर विरोध किया। इसको लेकर सारण के डीएम डीपीआरओ सारण प्रमंडल आयुक्त से लिखित शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *