नई दिल्ली 13 मई: आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए शनिवार को बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस दिल्ली पहुंच गई हैं। उन्हें देखने के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 के वीआईपी एरिया में प्रेस फोटोग्राफरों और टीवी कैमरा वालों का जमावड़ा लग गया। प्रियंका ने गोल्फ कैप, डार्क शेड्स के साथ कॉफी कलर का स्पोर्टी आउफिट पहना हुआ था। वह सीधे कपूरथला हाउस के लिए रवाना हुईं, जहां शाम 5 बजे सगाई होनी है। इस दौरान उनके साथ उनके पति निक जोनस नहीं थे।

प्रियंका भारत आती रहती हैं। इससे पहले वह नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट के लिए और फिर को-स्टार रिचर्ड मैडेन के साथ थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन के लिए भारत आई थीं। सगाई समारोह शाम 5 बजे सिखों के गुरु ग्रंथ साहिब से सुखमनी साहिब के जाप के साथ शुरू होगा। इसके बाद ‘अरदास’ होगी। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान और बॉलीवुड हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

सगाई से पहले, मुंबई के बांद्रा इलाके में परिणीति का अपार्टमेंट रोशनी से जगमगा उठा। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में बांद्रा हाईराइज में परिणीति के अपार्टमेंट को लाइटिंग से सजा देखा गया है। राघव और परिणीति की डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब जोर पकड़ीं जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस बीच परिणीति इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। कहा जाता है कि यह फिल्म लोकप्रिय पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला से प्रेरित है, जिनकी 1980 के दशक में हत्या कर दी गई थी। ऐसा माना जाता है कि ‘चमकीला’ की शूटिंग के लिए पंजाब में फिल्म यूनिट के लॉन्ग स्टे के दौरान यह जोड़ी एक-दूसरे के करीब आई।

 

 

 

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *