Highlights

सारण/पानापुर, 27 अक्टूबर: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज पूरे बिहार, झारखंड और देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में बड़हिया पंचायत के बसतपुर घाट पर भी छठ पर्व की विशेष रौनक देखने को मिली।

सूर्य की अर्घ्य देते छठ व्रती

शाम के समय व्रतियों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाट पर पूजा-अर्चना के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। घाट की आकर्षक सजावट और साफ-सफाई से श्रद्धालु खासे प्रसन्न दिखे।

इस अवसर पर मड़वा बड़हिया पंचायत के मुखिया अमरेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवयुवक पूजा समिति द्वारा किए गए सजावट और स्वच्छता के कार्यों की सराहना करते हुए सभी व्रतियों और ग्रामीणों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

कल प्रातःकाल उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ चार दिवसीय यह महापर्व विधिवत रूप से संपन्न हो जाएगा।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *