बिहार/छपरा, 03 जून: सारण में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां सेंट्रेल बैंक की शाखा से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

बेखौफ अपराधियों ने अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर गांव में सेंट्रल बैंक की शाखा से 10 लाख कैश लूटकर फरार हो गए। लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना के पूर्व हुए इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सारण एसपी कुमार आशीष ने घटना की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि लुटेरे पांच की संख्या में थे और हथियार से लैस थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने सभी कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया और कैश लेकर भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारने की धमकी दी, जिस कारण बैंक कर्मियों ने कैश अपराधियों को दे दिया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी मामले की छानबीन में जुट गए हैं। एसपी कुमार आशीष ने इस घटना में 10 लख रुपये लूट की बात बताई है। उन्होंने कहा कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

एसपी ने कहा कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस की स्पेशल टीम को जांच के लिए लगा दिया गया है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *