नई दिल्ली, 01 फरवरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

वित्त मंत्री के बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात करने की परंपरा है।

सीतारमण के साथ वित्त राज्यमंत्री भगवत किशनराव कराड और पंकज चौधरी तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बजट को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *