नई दिल्ली, 01 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ‘उत्कल दिवस’ के अवसर पर ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दीं और उनकी सफलता एवं समृद्धि की कामना की।
एक अप्रैल, 1936 को अलग राज्य के रूप में ओडिशा का गठन हुआ था। पहले राज्य का नाम उड़ीसा था, जिसे 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘सभी को उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह दिन हमें ओडिशा और उसके गतिशील लोगों की समृद्ध संस्कृति और विरासत की याद दिलाता है।’
उन्होंने कहा, ‘राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में समृद्ध योगदान दिया है। मैं ओडिशा के लोगों की सफलता और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।’