नई दिल्ली, 04 मई: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी-इंडिया समूह के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने शनिवार को नामांकन किया। आप नेता कुलदीप कुमार ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नामांकन यात्रा निकाली जिसमें भारी जन सैलाब उमड़ा। आप के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा की सामान्य सीट से दलित समाज से आने वाले कुलदीप कुमार को चुनाव लड़वा कर लोकतंत्र के अंदर बड़ा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा बाबा साहब के संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र और चुनाव को खत्म करने की कोशिश कर रही है। यह सही समय है कि जनता जेल का जवाब वोट से देगी और भाजपा की दिल्ली की सातों सीटों पर करारी हार होगी और इंडिया समूह जीतेगा। इंडिया समूह को 300 से ज्यादा सीटें आएंगी।

श्री सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश के लोगों से जो वादा किया है, वो पूरा करेंगे। दिल्ली में अभी 200 यूनिट बिजली सबको मुफ़्त मिलती है। इंडिया समूह की सरकार बनने के बाद पूरे देश के लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ़्त मिलेगी। 18 साल से अधिक उम्र की माताओं-बहनों को एक हजार रुपए दिया जाएगा। युवाओं को जब तक रोजगार नहीं मिलता है, तब तक उनको एक हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। किसानों को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाएंगे और उनको स्वामीनाथ आयोग की सिफारिशों के आधार पर एमएसपी का कानून लगाू किया जाएगा।

उन्होंने राहुल गांधी को रायबरेली से नामांकन दाखिल करने पर बधाई देते हुए कहा कि वह बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। उत्तर प्रदेश में भी इंडिया समूह की सीटें आएंगी। कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि जितनी बड़ी संख्या में पूर्वी दिल्ली के लोग निकलकर आए हैं, उससे साफ दिख रहा है कि कुलदीप कुमार इस बार पूर्वी दिल्ली के सांसद बनने वाले हैं। दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जवाब अपने वोट से देंगे।

विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा की पूरी कोशिश रही कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष की आवाज को खत्म किया जाए। भाजपा ने देश के इकलौते आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन को बेबुनियाद आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया, कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज किया, देश के सबसे लोकप्रीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया। अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके भाजपा को लगा कि आम आदमी पार्टी और उसका प्रचार खत्म हो जाएगा। भाजपा चाहती थी कि विपक्ष को खत्म करके चुनाव जीत जाएं। देश और दिल्ली की जनता अब बीजेपी की तानाशाही, गुंडागर्दी और जेल का जवाब अपने वोट से देगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *