मुंबई, 25 जुलाई: ऑनलाइन गेम ‘पबजी’ खेलने के दौरान 33 वर्षीय महिला से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पबजी खेलने के दौरान दोस्ती के बाद आरोपी और महिला ने बाद में मुंबई में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में साथ में काम करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी और महिला 2020 के आखिर में ऑनलाइन मिले थे और बाद में महिला ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करना शुरू किया।

अधिकारी ने कहा, आरोपी ने महिला से शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के अनुसार व्यक्ति ने जनवरी 2023 तक विभिन्न होटलों में कई बार महिला से बलात्कार किया और इसका वीडियो भी बनाया। उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसने उससे शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो वह सोशल मीडिया पर इन वीडियो क्लिप को प्रसारित कर देगा। अधिकारी ने कहा, आरोपी ने जब शादी से मना किया तो महिला ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार का आरोप), 376 (एन) (2) (शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *