पटना, 16 जून: बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में नौका के पलट जाने से चार लोगों के डूबकर मरने की आशंका है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर कुछ लोग नौका पर सवार होकर स्नान करने के लिये नदी के उसपार जा रहे थे। इस दौरान उमा घाट के समीप नौका पलट गयी। कुछ लोग तैरकर बाहर आ गये, जबकि चार लोगों के डूबकर मरने की आशंका है।

सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम पहुंच गई है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *