द्वारका, नई दिल्ली : स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में दसवें स्वदेशी मेला का स्थापना दिवस और पोस्टर मेला तिथि का अनावरण किया गया l

स्वदेशी मेला मीडिया प्रभारी नीलेंद्र पाठक ने बताया की द्वारका जिले के सेक्टर 7 स्थित सीआरटी ग्राउंड में मेला तिथि व पोस्ट अनावरण बड़ी ही धूमधाम से सोमवार को मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन डॉक्टर बलराम पाणी , मुख वक्त के रूप में डॉक्टर विनोद नारायण निर्देशक सी.सी.आर.टी .ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया.इस अवसर पर स्वदेशी मेला पोस्टर तिथि का अनावरण पर्दा हटाकर शुभारंभ किया गया यह मेला 16 से 23 अक्टूबर तक लगेगा l 

मुख्य वक्ता निर्देशक विनोद नारायण ने स्वदेशी के उपयोग और उपयोगिता बताते हुए इतिहास पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया तथा मेले के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की इस अवसर पर प्रमुख रूप से रुद्रपाल ,रविंद्र सोलंकी, डॉक्टर मंजीत, रामनिवास दहिया, विकास चौधरी ,डॉ राहुल, हेमंत गुप्ता, मिथिलेश कुमार ,प्रमोद कुमार ,योगेश सैनी ,केपी तोमर ,श्रीमती मधुराज आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन बृजभूषण आर्य ने किया

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *