गुवाहाटी, 24 जनवरी : देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय स्थापित करने के लिए ही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ हो रही है। देश को युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक न्याय की जरूरत है। इससे देश को शक्ति मिलेगी।

गुरुवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मद्देनजर यहां भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के प्रभारी कन्हैया कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि हमारे देश की बहुसंख्यक आबादी आज भी न्याय की सम्पूर्ण स्थापना से दूर है।

पांच न्याय के उद्देश्य की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि युवा न्याय का मतलब है, युवाओं को रोजगार मिले। सभी क्षेत्र में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है, महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और स्वतंत्र समाज का निर्माण करना, किसानों को उनकी फसल के उचित दाम मिलें और श्रमिकों को उचित मूल्य दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सरकार ने कोई बाधा उत्पन्न नहीं की थी, लेकिन इस बार न्याय की इस लड़ाई में अन्यायी शक्तियां बाधा पैदा कर रही हैं। जो कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की तोप से नहीं डरी, वे बैरिकेडिंग से क्या डरेंगे।

कन्हैया कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का आज जन्म शताब्दी दिवस है, जिन्हें सरकार ने ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की है। इसका स्वागत है, लेकिन साथ ही यह प्रश्न उठाया है कि.. आप यदि कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो उनका भागीदारी से जुड़ा मॉडल लागू कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *