नई दिल्ली, 02 फरवरी: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने यहां दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित आप के मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं आप के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चंडीगढ़ में हाल ही में हुए महापौर चुनावों में कथित गड़बड़ी को लेकर अपनी पार्टी कार्यालय से कुछ सौ मीटर दूर भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ”केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। हर दिन सरकार का कोई न कोई घोटाला लोगों के सामने उजागर हो रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार के संरक्षण में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में घोटाला हुआ है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *