नई दिल्ली, 18 अप्रैल: सीलमपुर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने हत्या की है। घटना के बाद लोग पलायन करने की बात कर रहे हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

इस हत्याकांड के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक पर हमला उस समय हुआ जब वो घर से दूध लेने के लिए निकला था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरे मामले में एक लड़की के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। घटना के बाद लोगों में दहशत है।

हिंदुओं के पलायन की बात सामने आ रही है। लोगों ने अपने घरों के बाहर ये मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। जिसमें लिखा है कि योगी जी, मदद करो योगी जी, रेखा गुप्ता जी मदद करो। इस मर्डर की घटना के बाद सीलमपुर में स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। पुलिस ने मृतक की पहचान कुनाल के रूप में की है। सीलमपुर हत्याकांड के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली में भी यूपी मॉडल लागू हो, गलत लोगों के घर बुलडोजर चले। हमारे साथ ऐसा सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि हम बीजेपी के लोग हैं। वे लोग लड़कियों का खुलेआम हाथ पकड़ते हैं। यहां कई बांग्लादेशी भी किराए पर रहते हैं जो इस तरह की घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इन लोगों के डर के कारण इस इलाके में हम लोगों के केवल 3 मकान बचे हुए हैं। सब लोग यहां से जा चके हैं।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *