नई दिल्ली, 27 जून: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक हो चुकी है। अब दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार की शाम को राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है और उमस से लोगों को राहत मिली है। रात में भी बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई।

इसके साथ ही दिन में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री कम है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर लगभग पूरे देश में मॉनसून का असर पड़ा है।

इसके अलावा राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में भी मंगलवार को बारिश हुई। सुबह हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सुबह को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।

आईएमडी ने दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी किया है, क्योंकि दिल्ली-NCR में कई दिनों तक बारिश होने की संभावना है। पूर्व-मध्य, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में चार-पांच दिन तक वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली में भी पांच दिन तक हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

इस बार मानसून लगातार चौंका रहा है। रविवार को मुंबई और दिल्ली में एक साथ दस्तक देने के बाद सोमवार तक बहुत तेजी से यह देश के 80 प्रतिशत क्षेत्रों में पहुंच गया है। 21 जून, 1961 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि मानसून ने मुंबई और दिल्ली में साथ प्रवेश किया है। रिपोर्ट के अनुसार, जून का महीना पिछले 13 वर्षों में सबसे ठंडा दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *