Highlights

नई दिल्ली, 11 जुलाई : दिल्ली में शेरशाह रोड के समीप मंगलवार को सुबह सड़क का एक हिस्सा धंस गया जिससे इंडिया गेट सी-हेक्सागन पर यातायात बाधित हो गया। यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश होने के कारण कई हिस्सों में जलभराव हो गया है और वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर यात्रियों को सड़क धंसने की सूचना दी और उन्हें इसके अनुसार ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी।

यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ”शेरशाह रोड मोड़ के समीप सड़क धंसने के कारण सी-हेक्सागन इंडिया गेट पर यातायात प्रभावित है। यात्रियों को इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।”

पुलिस ने बताया कि सड़क का जो हिस्सा धंसा है, वहां किसी भी हादसे से बचने के लिए अवरोधक लगा दिए गए हैं।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *