नई दिल्ली, 21 अक्टूबर : पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में स्थित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा संचालित एक स्कूल के पास एक महिला का शव बरामद होने के एक दिन बाद पुलिस ने उसकी हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरप्रीत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है तथा महिला की पहचान एवं अपराध से जुड़े विवरण का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के जुड़ी अन्य जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि करीब 30 साल की महिला के पैर और हाथ किसी धातु की चेन से बंधे हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है। उसने बताया कि महिला का शव शुक्रवार सुबह स्कूल के पास पाया गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने यह पता लगाया कि शव को एक कार में वहां लाया गया था।

एक अन्य अधिकारी ने बताया, ”वाहन की पंजीकरण संख्या का पता लगाया गया, जिसके बाद पुलिस के एक दल ने वाहन के मालिक का पता लगाया। मालिक का कहना है कि उसने दो महीने पहले कार बेच दी थी।” अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *