नई दिल्ली, 13 मई : दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि आज कर्तव्य पथ पर निकली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रही। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में देश के सेनिकों और शहीदों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आभार प्रकट करने के लिए आज कर्तव्य पथ पर निकली तिरंगा यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा।

ऐसा लगा कि पूरी दिल्ली ही भारतीय सेना की वीरता, अदम्य साहस और मातृभूमि की रक्षा के दृढ़ संकल्प को सलाम करती हुई तिरंगा यात्रा में शामिल हो रही है। बिधूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश की ओर से सेनाओं के लिए यह सच ही कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है। ये भारत की नीति, नियत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है। इसी भावना से दिल्ली की जनता तिरंगा यात्रा में उमड़ पड़ी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *