गुरुग्राम, 13 अप्रैल : एमजी रोड पर एक क्लब में डांस फ्लोर पर हुए विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में अपराध शाखा की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान संदीप और प्रेम निवासी न्यू सीलमपुर दिल्ली के रूप में हुई। वहीं मामले के एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि पांच अप्रैल को रात्रि को 26 वर्षीय मोहित दिल्ली से पार्टी करने गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित एक क्लब में आया था। पार्टी करने के दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। क्लब में मामले को शांत करा दिया गया, लेकिन जैसे ही युवक क्लब से बाहर निकला तो एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। यह गोली उसके पैर में लगी जिसे दिल्ली के एक अस्पताल ने भर्ती कराया गया। अस्पताल से दिल्ली पुलिस के जरिए ये जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले में क्राइम ब्रांच की दो टीम गठित की गई जिन्होंने दो आरोपियों को दिल्ली के बवाना से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी न्यू सीलमपुर दिल्ली के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रिमांड पर यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार कहां से लाए और इनके खिलाफ कितने केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *