नई दिल्ली, 05 मई : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जापान ने पहलगाम हमले पर भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उसे पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया है।

श्री सिंह ने भारत की यात्रा पर आये जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी सैन के साथ सोमवार यहां द्विपक्षीय वार्ता के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि बैठक में रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की गयी। दोनों देशों ने सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की और सीमा पार खतरों से निपटने के लिए परस्पर सहयोग पर बल दिया।

रक्षा मंत्री ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, “ नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी सैन से मिलकर बहुत खुशी हुई। भारत और जापान के बीच विशेष, रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है। द्विपक्षीय बैठक के दौरान हमने रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने सभी रूपों में आतंकवाद की निंदा की और सीमा पार खतरों का मुकाबला करने के लिए सहयोग और संयुक्त प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। नाकातानी सैन ने पहलगाम हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और भारत को पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की।”

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *