सारण /छपरा, 04 फरवरी: कोपा के बसडिला गांव के मईया स्थान पर छपरा के जाने माने फिजिशियन छाती पेट मधुमेह नस रोग विशेषज्ञ डॉ ओंकार नाथ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें बसडिला के आसपास गांव के सैकड़ों गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सीय सलाह के साथ निःशुल्क ब्लड शुगर जांच, न्यूरोपैथी जांच किया गया और निःशुल्क दवाई वितरण किया गया।

शिविर में ज्यादातर हाई बी पी और शुगर के मरीज मिले जो कभी शुगर बी पी जांच ही न कराए थे और जॉच में ज्यादा बढ़ा हुआ मिला जिसे डॉ. ओंकार नाथ द्वारा खान पान परहेज योग व्यायाम भी बताया गया और बताए की ठंड में स्ट्रोक पैरालाइसिस का खतरा ज्यादा रहता है इसलिए हार्ट-बी.पी. – सुगर का दावा न छोड़ना चाहिए और ठंड से अपनेअप को बचाना चाहिए । ऋषिकेश,रंजन, विजय पांडे ,दुर्गेश पांडे,संजय तिवारी,धर्मेंद्र तिवारी ,मुकेश तिवारी का सराहनीय सहयोग रहा।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *